Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
राहुल गांधी ने कहा, ‘मध्य प्रदेश में सरकार जा रही है, राजस्थान में जा रही है, छत्तीसगढ़ में भी जा रही है....।’’ उन्हें तत्काल अपनी गलती का अहसास हुआ और फिर उन्होंने कहा, ‘‘मैं उल्टा बोल गया...आपने (पत्रकार) मुझे भ्रमित कर दिया।’ ...
राजस्थान में 200 सीटों के लिए 23 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 3 दिसंबर को सार्वजनिक हो जाएंगे। इस पर कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी बेहतर परफॉर्म करने के लिए तैयार है। ...
राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में कहा, "सीडब्ल्यूसी द्वारा सामूहिक रूप से एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है... हमारे मुख्यमंत्रियों ने फैसला किया है कि वे हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में जाति जनगणना कराएंगे।" ...
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान पर कहा कि पांचों राज्यों के मतदाता मोदीजी के नेतृत्व में हुए विकास के लिए भाजपा को वोट देंगे। ...
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। चुनाव में सत्ता विरोधी लहर, ओपीएस, सामाजिक कल्याण योजनाएं, कानून और व्यवस्था, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना जैसे कई मुद्दे हैं जो अहम हो सकते हैं। ...
उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 'इंडिया' गठबंधन आगामी पांच राज्यों के विधानसभा में जीत हासिल करेगी। ...
कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जीत को लेकर पार्टी आश्वसत है। उन्होंने पिछले चुनावों में किए वादे सरकार ने पूरे कर दिए हैं। ...