Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने दमोह पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दल कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला किया। ...
दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बेहद तीखा तंज कसते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में तो भाजपा को आपस में ही लड़ने से वक्त नहीं मिल रहा है, वो भला कांग्रेस से क्या लड़ेगी। ...
छत्तीसगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बाद भी सुकमा जिले में माहौल बिगड़ गया। कहा ये जा रहा है कि इस हमले से साल 2013 की यादें ताजा हो गई है। जब सुकमा जिले में कांग्रेस लीडर के काफिले पर हमला हुआ था। ...
राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने मकराना पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की राजनीति का आधार तुष्टिकरण है। ...
तेलंगाना में सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को चुनौती दे रही कांग्रेस पार्टी ने बीते सोमवार को सूबे में कांग्रेस प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है। ...