Assembly Elections 2023: "यहां तो महाराज भाजपा, शिवराज भाजपा और नाराज भाजपा ही आपस में लड़ रही हैं", दिग्विजय सिंह का बेहद तीखा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: November 8, 2023 01:03 PM2023-11-08T13:03:37+5:302023-11-08T13:06:59+5:30

दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बेहद तीखा तंज कसते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में तो भाजपा को आपस में ही लड़ने से वक्त नहीं मिल रहा है, वो भला कांग्रेस से क्या लड़ेगी।

Assembly Elections 2023: "Here Maharaj BJP, Shivraj BJP and angry BJP are fighting among themselves", Digvijay Singh's very sharp attack | Assembly Elections 2023: "यहां तो महाराज भाजपा, शिवराज भाजपा और नाराज भाजपा ही आपस में लड़ रही हैं", दिग्विजय सिंह का बेहद तीखा हमला

फाइल फोटो

Highlightsदिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बेहद तीखा तंज कसते हुए कहा कि उसे आपस में लड़ने से वक्त नहीं हैअसली जंग तो महाराज भाजपा, शिवराज भाजपा और नाराज भाजपा के बीच ही चल रही हैयह चुनाव उनके खिलाफ है, जिन्होंने 2020 में कांग्रेस को धोखा देने काम किया है

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर बेहद तीखा तंज कसते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में तो भाजपा को आपस में ही लड़ने से वक्त नहीं मिल रहा है, वो भला कांग्रेस से क्या लड़ेगी। उन्होंने बेहद व्यंग्य भरे लहजे में कहा कि इस विधानसभा चुनाव में असली जंग तो महाराज भाजपा, शिवराज भाजपा और नाराज भाजपा के बीच ही चल रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने यह टिप्पणी बीते बुधवार को ग्वालियर जिले में एक कांग्रेस उम्मीदवार के दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की।

दिग्विजय सिंह ने कहा, "यह चुनाव उनके खिलाफ है, जिन्होंने 2020 में कांग्रेस की जीत होने के बाद धोखा देने काम किया है। यह चुनाव धनबल और जनबल के बीच और एक गद्दार और ईमानदार आदमी के बीच में है। 2018 में मुझे और कमल नाथ को चुनाव के लिए केवल पांच महीना मिला था और संगठन भी उतना तैयार नहीं था लेकिन अब संगठन पूरी तरह से तैयार है।''

राज्यसभा सांसद सिंह ने आगे कहा, "भाजपा तो मध्य प्रदेश में तीन गुटों में बंटी हुई है। यहां तो महाराज भाजपा, शिवराज भाजपा और नाराज भाजपा के बीच आपस में लड़ाई हो रही है। आजकल सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जनता में बहुत आक्रोश है।"

उन्होंने कहा, "सीएम चौहान के खिलाफ सत्ताविरोधी लहर बहुत ज्यादा है। 2018 से भी ज्यादा नाराजगी है। आज तो बीजेपी भी आज बंटी हुई है। मजदूरों को जितना नुकसान भारतीय जनता पार्टी ने पहुंचाया, उतना कोई और नहीं पहुंचा सकता है।"

इसके अलावा पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उन कांग्रेसियों को भी चेतावनी दी जो विधानसभा चुनाव का टिकट न मिलने के बाद घरों में बैठ गये हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो कांग्रेस के साथ घात कर रहे हैं, उनके लिए दिग्विजय सिंह के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गये हैं।

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने मतदान के लिए प्रयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा, ''बीजेपी पहले वोट बढ़ाने के लिए बैलेट पेपर में गड़बड़ी करती थी लेकिन लेकिन अब वे ईवीएम में भी गड़बड़ी कर सकते हैं लेकिन वो एक बात अच्छे से समझ लें कि कांग्रेस का वोट कम होने वाला नहीं है।"

उन्होंने कहा, "कोई भी मशीन, जिसमें चिप लगाई गई है। वह मशीन चलाने वाले का आदेश नहीं मानेगी, वह उसका आदेश मानेगी जिसने मशीन में सॉफ्टवेयर डाला है। इसकी जानकारी सिर्फ चुनाव आयोग को है, किसी को नहीं। इसलिए देश में ईवीएम के बारे में संदेह पैदा होता है।"

Web Title: Assembly Elections 2023: "Here Maharaj BJP, Shivraj BJP and angry BJP are fighting among themselves", Digvijay Singh's very sharp attack

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे