भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने भी धोनी की बैटिंग पर सवाल उठाए थे और कहा था कि उन्हें गेंद और रन के बीच में ज्यादा अंतर नहीं होने देना चाहिए। ...
ICC World Cup 2019, India vs BAN, Predicted Playing XI: दोनों टीमों के बीच अब तक 35 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत ने 29, जबकि बांग्लादेश ने 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं। ...
ICC World Cup 2019, Bangladesh vs India, Match Preview: बांग्लादेश को पहली बार अंतिम चार में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे। इंग्लैंड के हाथों हार के बाद भारत को अगले मैच की तैयारियों के लिए बहुत कम समय मिला है। ...
ICC World Cup 2019: हरियाणा के लेग स्पिनर चहल ज्यादा महंगे साबित हुए जिन्होंने 10 ओवर में बिना किसी सफलता के 88 रन लुटाए। यह विश्व कप में किसी भी भारतीय का सबसे खराब गेंदबाजी आंकड़ा है। ...
ICC World Cup 2019: रोहित से पूछा गया कि जब अच्छी फॉर्म में चल रहे हार्दिक पंड्या नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए अधिक उपयुक्त थे और तो ऐसे में क्या ऋषभ को इस महत्वपूर्ण स्थान पर देखकर उन्हें हैरानी हुई... ...
World Cup 2019: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच वकार ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, ‘‘कुछ चैंपियन्स की खेल भावना की परीक्षा ली गई और वे उसमें बुरी तरह असफल रहे।’’ ...
भारत की विश्व कप में इंग्लैंड के हाथों हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने धोनी की लचर बल्लेबाजी की कड़ी आलोचना की, लेकिन कप्तान कोहली ने हमेशा की तरह इस उनका पक्ष लिया। ...