भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आईसीए) ने सोमवार को देश के पूर्व पुरुष और महिला खिलाड़ियों को इस आधिकारिक निकाय का सदस्य बनने के लिए आवेदन जारी किया। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर है।बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त आईसीए का पंजीकरण इस साल पांच जुलाई को ...
अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन मिश्रा और अंकोलकर की धारदार गेंदबाजी के सामने टीम 40.1 ओवर में 124 रन पर ढेर हो गई। ...
टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: पुणे (10 से 14 अक्टूबर) और रांची (19 से 23 अक्टूबर) में खेला जाएगा। ...
आईसीसी वर्ल्ड कप के बाद मुख्य कोच रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ का कार्यकाल खत्म हो गया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने पूरी प्रक्रिया के बाद इनका चुनाव किया। ...