भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
India vs Bangladesh, 2nd T20: रोहित इस प्रारूप में 2452 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर हैं और नियमित कप्तान विराट कोहली इस सूची में कुल 2450 रन से दूसरे नंबर पर काबिज हैं। ...
रोहित को उम्मीद है कि राजकोट की पिच कोटला से कहीं बेहतर होगी। उन्होंने कहा, ‘‘पिच अच्छी दिखती है। राजकोट हमेशा ही बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच रही है और इससे गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है।" ...
भारत ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी सरजमीं पर टी20 श्रृंखला जीती थी लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने उसे हराया और दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला ड्रॉ रही। ...
India vs Bangladesh 2nd T20 Match Preview & Schedule: भारत के युवा खिलाड़ियों से रविवार को काफी उम्मीदें थी लेकिन श्रेयस अय्यर को छोड़कर कोई भी प्रभाव नहीं छोड़ पाया। ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या और पिछले मैच में पदार्पण करने वाले आलराउंडर शिवम दुबे को अपने ...