भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ राजकोट में दूसरे टी20 मैच में उतरने के साथ ही एक खास मुकाब हासिल कर लेंगे, जो अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाया है। ...
दिल्ली में वायु प्रदूषण से प्रभावित पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को राजकोट में होने वाले दूसरे मुकाबले पर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। चक्रवता ‘महा’ के मैच दिन ही गुजरात के तट से टकराने की संभावना है, ...
पूर्व भारतीय हरफनमौला युवराज सिंह ने एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति पर निशाना साधते हुए कहा कि टीम को निश्चित तौर पर बेहतर चयनसमिति की जरूरत है क्योंकि ‘आधुनिक क्रिकेट को लेकर’ मौजूदा समिति की सोच का जो स्तर होना चाहिए वैसा नहीं है। ...