भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
Hardik Pandya: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मुंबई में एक टी20 मैच में 37 गेंदों में शतक जड़ते हुए टीम इंडिया में वापसी के लिए मजबूती से ठोका दावा ...
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम को टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंकों का नुकसान हुआ। ...
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। ...
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में अपने सभी चारों मैच जीतकर शीर्ष पर रही और गुरुवार को सेमीफाइनल खेलेगी। ...