भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
Dane van Niekerk: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल मैच हारने के बाद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डेन वॉन निकर्क ने कहा कि फाइनल के लिए फ्री पास के बजाय हारना कहीं बेहतर है ...
Kuldeep Yadav: स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की नजरें आईपीएल 2020 में दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करने पर है ...
आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों के लिए रिजर्व डे नहीं रखा था और इंग्लैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई। ...
Harmanpreet Kaur: पहली बार आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए पहले दिन से ही थी तैयार ...
ICC Women's T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला सेमीफाइनल रद्द होने की वजह से टीम इंडिया पहली बार वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई ...