भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
कोविड 19 महामारी के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में कोलकाता में सूनी सड़कें देखकर बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि अपने शहर में ऐसा नजारा देखेंगे। गांगुली ने वीरान सड़कों की तस्वी ...
साहा ने कहा, 'खेल के लिए हम सभी ने काफी कुछ कुर्बान किया है, लेकिन इस समय परिस्थितियां अलग हैं और कई सारे लोग प्रभावित होते हैं तो यह जरूरी नहीं है।' ...
न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा समिति सुधारों के आधार पर तैयार किये गये नये बीसीसीआई संविधान में कोई भी व्यक्ति जो राज्य संघ के साथ बीसीसीआई का लगातार छह साल तक पदाधिकारी रहा हो उसके लिये तीन साल तक विश्राम अवधि में जाना अनिवार्य होगा। ...