भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
T20 World Cup: बाबर आजम के पिता आजम सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक संदेश पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान के कप्तान विश्व कप के तीनों मैच में बेहद तनावपूर्ण स्थिति में थे। ...
T20 World Cup: हार्दिक पांड्या पिछले रविवार को शुरुआती मैच में शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अपना दाहिना कंधा चोटिल कर लिए थे। ...
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी कई बार भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर चुके है जिसमें 2019 एकदिवसीय विश्व कप का सेमीफाइनल मैच भी शामिल है। ...