हरमनप्रीत कौर भारत की महिला क्रिकेटर हैं, जो भारतीय महिला टीम में ऑलराउंडर के रूप में खेलती हैं। पंजाब के मोगा में 8 मार्च 1989 को जन्मीं हरमनप्रीत कौर क्रिकेट के अलावा फिल्मों, गाने और कार चलाने की शौकीन हैं। उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत 7 मार्च 2009 को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से किया था। उन्होंने जून 2009 में टी20 क्रिकेट और अगस्त 2014 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में शतक जड़कर उन्होंने महिला क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी थी। इसके बाद 2017 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंदों पर नाबाद 171 रन बनाकर ये दिखाया कि जब वे अपने रंग में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकती हैं। नवंबर 2018 में हरमनप्रीत कौर ने टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं थी। क्रिकेट उपलब्धियों के लिए हरमनप्रीत कौर को 21 सितम्बर, 2004 को 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। Read More
WIPL 2023: मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल जैसी आईपीएल टीमों के अलावा कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स (लखनऊ) और अडानी स्पोर्टलाइन ने डब्ल्यूपीएल के लिए फ्रेंचाइजी टीमें खरीदी हैं। ...
ICC Women's T20 World Cup 2023: महिला आईपीएल के लिए नीलामी 13 फरवरी को मुंबई में है जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच 12 फरवरी को यहां होगा । ...
ICC Women's T20 World Cup 2023: हरमनप्रीत कौर भी अच्छी फॉर्म में दिख रही है लेकिन हमें आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को हराने के लिये अन्य बल्लेबाजों के भी रन बनाने की जरूरत है। ...
ICC Women's T20 World Cup 2023: फरवरी में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के आठवें संस्करण में दस टीमें प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं। ...
ICC Women's T20 World Cup 2023: पहली बार है जब आईसीसी ने किसी विश्व कप के लिए सभी महिला मैच अधिकारियों के पैनल की घोषणा की। इस समिति में तीन मैच रेफरी और 10 अंपायर हैं। ...
ICC Team of the year: आईसीसी ने महिला टीम की घोषणा की है। भारतीय टीम की कप्तान हनमनप्रीत कौर को कमान दी गई है। ओपनर स्मृति मंधाना और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को शामिल किया गया है। ...
Womens T20I Tri-Series in South Africa 2023: स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को 56 रन से हराया। ...