गुजरात भारत का एक बेहद अहम प्रदेश है। गुजरात का इतिहास करीब 2000 वर्ष ईसा पूर्व माना जाता है। बताया जाता है कि भगवान कृष्ण मथुरा छोड़कर सौराष्ट्र के पश्चिमी तट पर जा बसे, जो द्वारिका यानी प्रवेशद्वार कहलाया। इसके अलावा मौर्य, गुप्त, गुर्जर प्रतिहार, चालुक्य (सोलंकी) राजाओं का यहां शासन रहा। यहीं पर महमूद गजनवी की लूटपाट मचाई। अरब सागर से सटा यह राज्य भारत में कारोबार की दृष्टि बेहद अहम है। उत्तर भारत के कई राज्यों के लोग गुजरात में कमाई के लिए जाते रहे हैं। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से आते हैं। वे पहले गुजरात के सीएम रहे हैं। उन्होंने भारत के विकास के लिए गुजरात मॉडल का उदाहरण दिया था। वर्तमान में विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। Read More
गोयल ने कहा कि रेलवे ने बिना किसी अतिरिक्त निवेश के नौ ‘सेवा सर्विस’ ट्रेनों की शुरुआत की है और यह मौजूद संसाधनों के अधिकतम इस्तेमाल का एक उदाहरण है। रेल मंत्री ने कहा,‘‘ बिना किसी खर्च के, बिना किसी निवेश के हमने उपलब्ध संसाधनों से इन नौ ट्रेनों की ...
रेल मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-शामली रोजाना पैसेंजर ट्रेन को झंडी दिखाकर ‘सेवा सर्विस’ ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। ...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन का यात्रा पर गुजरात में हैं। ...
गुजरात के जूनागढ़ जिले में दो महिलाओं और एक युवती को हाथ में सांप लेकर गरबा नृत्य करने के आरोप में दो अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस नृत्य का एक वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गयी है। ...
शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट हरामी नाला क्रीक क्षेत्र से मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली पांच पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की हैं। ...
अदालत ने बाद में उन्हें इस मामले में जमानत दे दी। मानहानि के एक अन्य मामले में राहुल गांधी यहां की दूसरी अदालत में भी पेश हुए, जो कि नोटबंदी के बाद नोटों की अदला-बदली में अहमदाबाद जिला सहकारी (एडीसी) बैंक की संलिप्तता के उनके दावे से संबंधित है। शाह ...
अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद वह प्रदेश कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के लिये सीधे शहर के सर्किट हाउस पहुंचे। दिन में करीब ढाई बजे वह शहर के घी कांटा इलाका स्थित मेट्रोपोलिटन अदालत परिसर पहुंचने वाले हैं। ...