ग्रुप सेक्स के लिए कर रहे थे ब्लैकमेल, 12वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 12, 2019 04:55 PM2019-10-12T16:55:40+5:302019-10-12T16:55:40+5:30

मृतका का नाम सोनल वोरा है। सोनल वोरा ने 11 अक्टूबर को अपने घर में सुबह आग लगा ली। गंभीर हालात में उसे अस्पताल ले जाया गया।

gujarat morbi girl suicide due to some people blackmail for group sex | ग्रुप सेक्स के लिए कर रहे थे ब्लैकमेल, 12वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

ग्रुप सेक्स के लिए कर रहे थे ब्लैकमेल, 12वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Highlightsपुलिस को मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें सारी बात लिखी हुई है। पुलिस ने राहुल और गौरी उभाडिया को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस बाकी के दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है। 

गुजरात के मोरबी जिले में एक 20 साल की छात्रा ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्म हत्या की वजह चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि छात्रा को ग्रुप सेक्स के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। मोरबी जिले के वांकानेर के पेडक सोसायटी में ये घटना 11 अक्टूबर को हुई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गरिफ्तार कर लिया है। मृतका का नाम सोनल वोरा है। सोनल वोरा ने 11 अक्टूबर को अपने घर में सुबह आग लगा ली। गंभीर हालात में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

पुलिस के मुताबिक सोनल वोरा 12वीं छात्रा थी। उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। मां भी किसी फैक्ट्री में मजदूर है। सोनल ने जब खुद को आग लगाई थी तो उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। 

पुलिस ने बताया कि सोनल को ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों की पहचान जीतेंद्र मकवाणा, राहुल वोरा, अखिल परमार और गौरी उभाडिया के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में लिखा था, जीतेंद्र ने चुपके से पीड़िता की एक किसिंग विडियो बना ली थी। विडियो के आधार पर जीतेंद्र और दूसरे आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उनके साथ ग्रुप सेक्स करने के लिए कह रहा था। 

पुलिस ने राहुल और गौरी उभाडिया को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस बाकी के दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Web Title: gujarat morbi girl suicide due to some people blackmail for group sex

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Gujaratगुजरात