जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
अधिकारियों ने रविवार को कहा कि पिछले 10 दिनों में महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जहां भारी बारिश के कारण लगभग 4,500 घर क्षतिग्रस्त हो गए। ...
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने जूनागढ़ पुलिस वालों का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि "इस एक दृश्य में सभी भावनाएं एक साथ झलक रही हैं। जूनागढ़ पुलिस आप अद्भुत काम कर रहे हैं।" ...
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निचले इलाकों में रहने वालों को जगह खाली करने को कहा गया है। अधिकारियों ने रविवार की दोपहर यह घोषणा की है कि यमुना नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। कृपया नदी के पास के इलाकों से दूर रहें। ...
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुरेश राव ए. कुलकर्णी ने कहा कि छिजारसी से इकोटेक तक तीन निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। लोगों को घरों से निकाला गया। हालाँकि, नदी अभी तक कहीं भी खतरे के निशान को पार नहीं कर पाई है। ...
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य बाजार लेह में रात के दौरान अचानक आई बाढ़ ने दुकानों और अन्य आवासीय संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बादल फटने से मुख्य बाजार से एक किमी दूर होर्जी गांव प्रभावित हुआ है। ...
Telangana Rains: भद्राचलम में गोदावरी नदी के तेजी से बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर जिला कलेक्टर प्रियंका आला ने सरकारी अमले को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। ...