जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
Spain floods: स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने कीचड़ से सनी सड़कों पर फंसी सैकड़ों कारों और ट्रकों के संदर्भ में कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, कुछ वाहनों में मृत लोग हैं।’’ ...
Heavy Rain: जलवायु परिवर्तन के कारण अत्यधिक तेज और बार-बार होने वाली अल्पकालिक बारिश से ऐसे सबूत सामने आ रहे हैं कि जो इन घटनाओं तथा स्वास्थ्य पर उनके प्रतिकूल असर विशेष रूप से संक्रामक रोगों के प्रसार के बीच एक मजबूत संबंध का सुझाव देते हैं। ...
Meghalaya floods: मेघालय के गारो हिल्स क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ से संबंधित घटनाओं में पांच और लोगों की मौत हो गई। इस तरह पिछले दो दिन में मृतकों की कुल संख्या 15 हो गई है। ...