जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यह भी चेतावनी दी है कि इस वर्ष सामान्य से पहले शुरू हुई मूसलाधार बारिश के अगले दो सप्ताह तक और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहने के आसार हैं। ...
Pakistan Floods:पीडीएमए प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया था कि मृतकों या घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि प्रभावित क्षेत्रों में अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। ...
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। यहां 396 सड़कें बाधित हैं, अनेक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, वाहन बह गए हैं और शिमला की कई पंचायतों से संपर्क टूट गया है। ...
Bihar Flood: मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत और आपदा प्रबंधन से जुड़े अहम निर्देश दिया, जिसमें प्रभावित परिवारों के बीच अनुग्रह राहत राशि का तत्काल वितरण और किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की बात शामिल है। ...
Himachal Pradesh Flash Floods: ऋषि डोगरी घाटी के ऊँचाई वाले इलाकों में बादल फटने से आई बाढ़ ने सतलुज नदी पर बने पुल को अपनी चपेट में ले लिया और एक व्यक्ति घायल हो गया। ...