इंग्लैंड क्रिकेट टीम विश्व में इंग्लैंड और वेल्स का प्रतिनिधित्व करती है, जिसे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा संचालित किया जाता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सबसे पहली टीम थी, जिन्हें 15 मार्च 1877 में सर्वप्रथम टेस्ट क्रिकेट का दर्जा मिला था और 15 जून 1909 को इन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कि पूर्ण सदस्यता प्राप्त हुई। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने ही 5 जनवरी 1971 को सबसे पहला वनडे मैच खेला था और इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहला टी20 मैच भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 जून 2005 को खेला। इंग्लैंड की टीम अब तक कोई भी आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है, हालांकि टीम साल 1979, 1987 और 1992 की उपविजेता रही है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 2010 में पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल तेज गेंदबाज स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट में 439 विकेट हासिल किए हैं जबकि एकदिवसीय क्रिकेट में उनके नाम पर 196 विकेट दर्ज हैं। ...
ICC Cricket World Cup 2019, England vs Afghanistan: अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने 25 रन तक ही हजरतुल्लाह जजाई (11) और रहमत शाह (3) के रूप में अपने दो विकेट गंवा दिए। ...
World Cup 2019: अस्पताल में जांच के बाद 29 साल के इस तेज गेंदबाज को ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व कप के पहले मैच के लिए फिट घोषित कर दिया गया। ...
पनेसर ने कहा कि वह जानबूझकर बॉल को ट्राउजर पर लगी जिप पर रगड़ते थे, ताकि बॉल एक तरफ से ज्यादा खुरदरी हो। इससे तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग में मदद मिलती थी। ...
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान पूर्व कप्तान और मौजूदा सहायक कोच पॉल कोलिंगवुड को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर के चोटिल होने के बाद शनिवार को यहां क्षेत्ररक्षक के रूप में मैदान पर उतरना पड़ा। इंग्लैंड को कप्तान के तौर पर ...
वुड को शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल 3.1 ओवर करने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा था। वुड के बाएं पांव में दर्द है। वह टखने की चोट से पहले भी परेशान भी रहे हैं। ...