कानूनी भाषा में एनकाउंट या मुठभेड़ का पुलिस या सुरक्षा बलों और असामाजिक तत्वों के बीच हुई गोलीबारी को कहते हैं। कोई बदमाश जब पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर देता है तो पुलिस को मजबूरन बल प्रयोग करना पड़ता है और मुठभेड़ हो जाती है। कई बार पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ करने के भी आरोप लगते हैं। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग मुठभेड़ से जुड़े स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किये हैं जिसका पालन पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए जरूरी है। Read More
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि इसमें एक जैश ए मोहम्मद का कमांडर भी शामिल है। हालांकि, फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। ...
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार तड़के शहर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। ...
कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के दौरान सेना के दो आरोपी कर्मियों के बयान दर्ज किये गये हैं और ‘समरी ऑफ एवीडेंस’ के दौरान इसकी पड़ताल की जाएगी। ‘समरी ऑफ एवीडेंस’ के दौरान किसी आरोपी के खिलाफ लगाये गये आरोप के बारे में सबूत लिखित रूप में दर्ज किया जाता है। ...
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने शनिवार को दो आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में हुई। ...
सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां के सुगन इलाके में तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों की ओर से ये ऑपरेशन मंगलवार देर शाम से शुरू किया गया था। ...
अवंतीपोरा के त्राल के मघामा इलाके में गुरुवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों के हाथ कामयाबी लगी है। एक आतंकी मारा जा चुका है। पुलिस और सुरक्षाबल डटे हुए हैं। ...
जम्मू-कश्मीर के बडगाम और त्राल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। त्राल में एक आतंकी मारा गया है। वहीं, बडगाम में एक सीआरपीएफ जवान के शहीद होने और रायफल लूटे जाने की सूचना है। ...