दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्मों से सुपरस्टार अभिनेता, गायक, एंकर और निर्माता हैं। निरहुआ के नाम से फेसम दिनेश लाल यादव का जन्म 22 मार्च 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के छोटे से गांव टंडवा में हुआ था। दिनेश लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत एक भोजपुरी गायक के रूप में की थी। भोजपुरी गानों में सफलता के बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की रूख किया और यहां भी सफलता हासिल की। निरहुआ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में भोजपुरी फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लिओ रे' से कल्पना पटवारी और सुनील छैला बिहारी के साथ सहायक अभिनेता के रूप में की थी। साल 2008 में दिनेश लाल पहली बार फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' में लीड रोल में दिखाई दिए और फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद निरहुआ ने कभी भी पीछे मुड़ के नहीं देखा और उन्हें यहां से उन्हें जुबली स्टार कहा जाने लगा। इसके बाद उन्होंने निरहुआ रिक्शावाला 2, निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बम बम बोल रहा है काशी और बॉर्डर जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। दिनेश लाल यादव साल 2012 में बिग बॉस 6 शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। Read More
UP By Elections 2022 Results: आपको बता दें कि इस उपचुनाव में आजमगढ़ में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। ...
नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए निरहुआ ने कहा कि इस बार का मुकाबला बराबरी का है। पिछली हार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार मुकबला टफ था। क्योंकि विपक्षी पार्टियां गठबंधन में चुनाव लड़ रही थीं। ...
Azamgarh-Rampur ByElection 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 23 जून को होने वाले आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शनिवार को की। ...
भाजपा ने त्रिपुरा, झारखंड, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की। भाजपा ने शनिवार को घोषणा की कि राजेश भाटिया दिल्ली की राजिंदर नगर सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। ...
बीजेपी नेता और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआअपने गानों और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी के प्रचार में लगे हुए हैं। योगी आदित्यनाथ के समर्थन में कई गीत भी रिलीज कर चुके हैं। ...