लोकसभा उपचुनाव: भाजपा ने आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और रामपुर से घनश्याम लोधी को उतारा, 23 जून को होगा मतदान

By विशाल कुमार | Published: June 4, 2022 02:17 PM2022-06-04T14:17:10+5:302022-06-04T14:23:17+5:30

भाजपा ने त्रिपुरा, झारखंड, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की। भाजपा ने शनिवार को घोषणा की कि राजेश भाटिया दिल्ली की राजिंदर नगर सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। 

up-lok-sabha-bypolls-dinesh-lal-yadav-azamgarh-ghanshyam-lodhi-rampur | लोकसभा उपचुनाव: भाजपा ने आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और रामपुर से घनश्याम लोधी को उतारा, 23 जून को होगा मतदान

लोकसभा उपचुनाव: भाजपा ने आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और रामपुर से घनश्याम लोधी को उतारा, 23 जून को होगा मतदान

Highlightsत्रिपुरा की टाउन बोरदोवली विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री माणिक शाह को टिकट।लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान और 26 जून को परिणाम।भाजपा ने फिलहाल संगरूर लोकसभा सीट से अभी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा ने रामपुर से घनश्याम लोधी और आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को मैदान में उतारा है।

इस बीच, पार्टी ने त्रिपुरा, झारखंड, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की। भाजपा ने शनिवार को घोषणा की कि राजेश भाटिया दिल्ली की राजिंदर नगर सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। 

वहीं, त्रिपुरा की चार विधानसभा उपचुनाव के लिए टाउन बोरदोवली से मुख्यमंत्री माणिक शाह, अगरतला से डॉ. अशोक सिन्हा, सुरमा से स्वप्न दास पॉल और जूबराजनगर से मालिनी देबनाथ को उतारा है।

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के आत्मकूर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुंदलपल्ली भरत कुमार यादव जबकि झारखंड के मंदर (अजजा) से गंगोत्री कुजुर को टिकट दिया है।

बता दें कि, पिछले हफ्ते चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर उपचुनाव और पंजाब, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली में 23 जून को उपचुनाव की घोषणा की थी। वोटों की गिनती 26 जून को होगी।

हालांकि, भाजपा ने फिलहाल संगरूर लोकसभा सीट से अभी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। गृह मंत्री अमित शाह इसके लिए आज बैठक करने वाले हैं।

Web Title: up-lok-sabha-bypolls-dinesh-lal-yadav-azamgarh-ghanshyam-lodhi-rampur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे