Azamgarh-Rampur ByElection 2022: केंद्रीय मंत्री नकवी को टिकट नहीं, बीजेपी ने आजमगढ़ और रामपुर सीट से ओबीसी नेताओं पर लगाया दांव, जानें 

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 4, 2022 06:44 PM2022-06-04T18:44:13+5:302022-06-04T18:46:28+5:30

Azamgarh-Rampur ByElection 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 23 जून को होने वाले आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शनिवार को की।

Azamgarh-Rampur ByElection 2022 Mukhtar Abbas Naqvi no ticket BJP Dinesh Lal Yadav “Nirahua” Ghanshyam Lodhi Lok Sabha seats OBC candidates | Azamgarh-Rampur ByElection 2022: केंद्रीय मंत्री नकवी को टिकट नहीं, बीजेपी ने आजमगढ़ और रामपुर सीट से ओबीसी नेताओं पर लगाया दांव, जानें 

केंद्र सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को टिकट नहीं दिया गया है।

Highlightsरामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर 23 जून को मतदान होगा।उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 मई को जारी की गई थी।निरहुआ और लोधी दोनों ओबीसी उम्मीदवार हैं।

Azamgarh-Rampur ByElection 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्र सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को टिकट नहीं दिया गया है। नकवी को पार्टी ने राज्यसभा सीट से भी वंचित कर दिया था। उम्मीद लगा रहे थे कि केंद्रीय मंत्री रामपुर सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। 

भाजपा ने शनिवार को भोजपुरी अभिनेता से नेता बने दिनेश लाल यादव “निरहुआ” को उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से अपना उम्मीदवार घोषित किया। रामपुर लोकसभा सीट के लिए पार्टी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व एमएलसी घनश्याम लोधी को मैदान में उतारा है।

निरहुआ और लोधी दोनों ओबीसी उम्मीदवार हैं। निरहुआ ने 2019 में बीजेपी उम्मीदवार के रूप में आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से हार गए थे। रामपुर में सपा के आजम खान ने बसपा और रालोद के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा और जीता था।

आजम खान और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद रामपुर और आजमगढ़ सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है। दोनों ने विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बसपा ने आजमगढ़ के लिए ही अपने उम्मीदवार की घोषणा की है और उसने रामपुर में उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख छह जून है और मतदान 23 जून को होना है, जबकि मतगणना 26 जून को होगी।  भाजपा ने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' पर फिर से दांव लगाया है। आजमगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुडडू जमाली को पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

आजमगढ़ सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पिछले विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद इस्तीफे से रिक्त हुई है। रामपुर में भाजपा ने पूर्व विधान परिषद सदस्य घनश्याम लोधी पर दांव लगाया है। यह सीट समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के इस्तीफे से रिक्त हुई है। खान विधानसभा

चुनाव में जेल में रहते हुए रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे और हाल ही में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रिहा हुए हैं। लोधी भी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

अति पिछड़ी जाति से आने वाले घनश्याम लोधी 2016 में सपा से विधान परिषद सदस्य चुने गये थे और उन्हें आजम खान का करीबी माना जाता था लेकिन, विधानसभा चुनाव के दौरान सपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। हालांकि, लोधी ने उस वक्त दावा किया कि वह दो दिन पहले ही सपा छोड़ चुके हैं।

Web Title: Azamgarh-Rampur ByElection 2022 Mukhtar Abbas Naqvi no ticket BJP Dinesh Lal Yadav “Nirahua” Ghanshyam Lodhi Lok Sabha seats OBC candidates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे