Azamgarh By Election 2022: नामांकन के बाद दिनेश लाल यादव करेंगे रोड शो; पवन सिंह, आम्रपाली दुबे समेत शामिल होंगे कई भोजपुरी सितारे
By अनिल शर्मा | Published: June 6, 2022 08:50 AM2022-06-06T08:50:43+5:302022-06-06T15:04:56+5:30
निरहुआ आज एनडीए उम्मीदवार के तौर पर आमजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं इसके बाद रोड शो का भी कार्यक्रम है।

Azamgarh By Election 2022: नामांकन के बाद दिनेश लाल यादव करेंगे रोड शो; पवन सिंह, आम्रपाली दुबे समेत शामिल होंगे कई भोजपुरी सितारे
आजमगढ़ः भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव “निरहुआ” को एक बार फिर मौका दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने निरहुआ को सपा प्रमुख अखिलेश के खिलाफ मैदान में उतारा था जिसमें भोजपुरी अभिनेता को करारी शिकस्त मिली। हालांकि भाजपा ने इस सीट से अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद निरहुआ पर फिर से भरोसा जताया है।
निरहुआ आज एनडीए उम्मीदवार के तौर पर आमजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं इसके बाद रोड शो का भी कार्यक्रम है। निरहुआ के नामांकन और रोड शो में भोजपुरी के आधे दर्जन से अधिकर सितारे शिरकत करने वाले हैं।
निरहुआ ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारें भी उनके साथ होंगे। भोजपुरी फिल्म अभिनेता अमरीश सिंह ने आजमगढ़ की जनता से अपील करते हुए कहा कि दिनेश लाल यादव निरहुआ, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ के सिपाही हैं।
निरहुआ ने बताया है कि भोजपुरी गायक अभिनेता पवन सिंह, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, उनके भाई व अभिनेता परवेश लाल यादव, प्रकाश जैश समेत अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, स्मृति सिन्हा, ऋचा दीक्षित भी उनके नामांकन और रोड शो का हिस्सा होंगी। गौरतलब है कि निरहुआ सोमवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
एनडीए प्रत्याशी के रूप में मेरे नामांकन में भाग लेने आ रहे हैं @LalPravesh जी, @amrapali1101 जी और #RichaDixit जी .. बहुत बहुत स्वागत है आपका आजमगढ़ की धरती पर। pic.twitter.com/vqtaT8HaqJ
— Nirahua Hindustani (@nirahua1) June 5, 2022
नामांकन से एक दिन पहले यानी रविवार को निरहुआ प्राचीन शिव मंदिरके दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। इस दिन यूपी की सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी था। निरहुआ ने ना सिर्फ यहां यूपी सीएम के स्वस्थ व दीर्धायु जीवन की कामना की बल्कि उन्होंने हवन- पूजन के बाद भगवान शिव के चरणों में नामांकन पत्र चढ़ाया।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर भंवरनाथ मन्दिर में पूजन हवन कर भगवान भोलेनाथ से माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के लिए स्वस्थ व दीर्धायु जीवन की कामना की .. हर हर महादेव 🙏🙏 pic.twitter.com/IcYKwc76lm
— Nirahua Hindustani (@nirahua1) June 5, 2022
बता दें कि यूपी के दो लोकसभा सीटों, रामपुर और आजमगढ़ पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा ने जहां आजमगढ़ लोकसभा सीट पर निरहुआ को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं रामपुर से घनश्याम लोधी को मैदान में उतारा है।सपा ने आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव में दलित चेहरे पर दांव खेला है। सपा ने आजमगढ़ से सुशील आनंद को उम्मीदवार बनाया है। सुशील आनंद बामसेफ के संस्थापक सदस्यों में रहे बलिहारी बाबू के बेटे हैं। उधर, मायावती ने मुस्लिम चेहरे गुड्डू जमाली पर दांव लगाया है।
आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव और रामपुर सीट आजम खान के लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निरहुआ को करीब 3 लाख वोटों से हराया था। अखिलेश यादव की इस्तीफे के बाद से ही निरहुआ की दावेदारी पक्की मानी जा रही थी।वहीं भोजपुरी अभिनेता भी अपने काम पर लग गए थे। एक महीने पहले भी उन्होंने आजमगढ़ के डीएम से मुलाकात भी की थी।
उम्मीदवार के तौर पर अपने नाम के ऐलान के बाद ही निरहुआ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गाने के जरिए घेरने की कोशिश की। अपने प्रचार के तौर पर निरहुआ ने बैक टू बैक दो भोजुपरी गाने रिलीज किए हैं। एक में उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है तो एक में लोगों से कमल को वोट करने की अपील की है।
कमल क बटन दबईह भैया अपने आज़मगढ़ के लिए @narendramodi@JPNadda@AmitShah@myogiadityanath@swatantrabjp@kpmaurya1@brajeshpathakup@RadhamohanBJP@amitmalviya@sunilbansalbjp@BJP4India@BJP4UP#AzamgarhByElectionpic.twitter.com/Whj8TqLaJc
— Nirahua Hindustani (@nirahua1) June 4, 2022
एक गाने के बोल हैं- अखिलेश हुए फरार, निरहुआ डटल रहे। वहीं दूसरे गाने के बोल हैं- जाति धरम ना कवनो भरम ना कवनो मनबढ़ के लिए, कमल क बटन दबईह भैया अपने आजमगढ़ के लिए...। आजमगढ़ पर सपा और भाजपा दोनों की साख दांव पर लगी हुई है। वहीं निरहुआ की साख भी दांव पर लगी हुई है क्योंकि पिछली बार के हार के बावजूद भाजपा ने उनको दोबारा मौका दिया है। सपा का गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ में भाजपा अपनी सीट पक्की करना चाहती है। वहीं सपा के लिए भी यह महत्वपूर्ण होगा कि ये सीट वह बरकरार रखे। गौरतलब बात है कि विधानसभा चुनाव में यहां की दसों सीटों पर सपा ने जीत हासिल की है।