लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’

Cyclone-biparjoy, Latest Marathi News

Read more

गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ के गुजरात में 15 जून को पहुंचने की संभावना है। गुजरात में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अंदेशा है। अरब सागर में चक्रवाती तूफानों की संख्या में 52 प्रतिशत वृद्धि हुई है, वहीं बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान 150 प्रतिशत बढ़े हैं। पर्यावरण संबंधी स्थितियों से संकेत मिलता है कि 12 जून तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रुख रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती तूफान तीव्र हो रहे हैं और जलवायु परिवर्तन के कारण ये लंबे समय तक काफी सक्रिय बने रह सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार अरब सागर में चक्रवाती तूफानों की तीव्रता मानसून के बाद के मौसम में करीब 20 प्रतिशत और मानसून से पहले की अवधि में 40 प्रतिशत बढ़ी है। अध्ययन का शीर्षक है, ‘‘उत्तर हिंद महासागर में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की बदलती स्थिति’’। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान में जलवायु विज्ञानी रॉक्सी मैथ्यू कोल ने कहा, ‘‘अरब सागर में चक्रवाती गतिविधि बढ़ने का महासागरों के तापमान बढ़ने और वैश्विक तापमान वृद्धि के चलते नमी की बढ़ती उपलब्धता से गहरा संबंध है। अरब सागर ठंडा होता था, लेकिन अब यह गर्म है।’’

भारत : Cyclone Biporjoy: चक्रवात ‘बिपरजॉय का कहर, पिछले 10 सालों में कई घातक चक्रवातों ने प्रभावित किया, देखें लिस्ट

मोटर स्पोर्ट्स : Cyclone Biporjoy: 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, टकराया समुद्री चक्रवात ‘बिपरजॉय’, गुजरात और मुंबई में बारिश, पेड़ गिरे और बिजली गुल, देखें वीडियो

भारत : चक्रवात 'बिपरजॉय' की दस्तक, आज शाम 4 से 8 बजे के बीच होगा लैंडफॉल, गुजरात में अलर्ट; जानें 10 बड़ी बातें

ज़रा हटके : Cyclone Biparjoy की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से यूएई के अंतरिक्ष यात्री ने कैप्चर की हैरान करने वाली तस्वीरें, देखें

भारत : Cyclone Biparjoy Update: जल्द ही गुजरात के तट से टकराएगा चक्रवात, द्वारका में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, द्वारकाधीश मंदिर हुआ बंद

भारत : Cyclone Biparjoy: पोरबंदर से 350 और द्वारका से 290 किमी की दूरी पर चक्रवात ‘बिपरजॉय’, 15 जून को जखाऊ बंदरगाह पहुंचेगा, NDRF की 18 टीम तैनात, 69 ट्रेन रद्द, देखें लिस्ट

भारत : Cyclone Biparjoy: रिग में फंसे 50 कर्मियों को इंडियन कोस्टगार्ड ने सुरक्षित निकाला बाहर, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने

भारत : Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर IMD ने दी चेतावनी, सौराष्ट्र-कच्छ समेत गुजरात के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत : Cyclone Biporjoy: तूफान ‘बिपारजॉय’ के गुजरात में 15 जून को पहुंचने की आशंका, 13 जून की 18 बड़ी खबरें