Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में शिरहट्टी विधानसभा सीट ऐसी रही है जिसपर हमेशा से सभी की नजरें रही हैं। ऐसा मिथक है कि इस सीट पर जिस पार्टी का उम्मीदवार जीत हासिल करता है, राज्य में उसी पार्टी की सरकार भी बनती है। इस बार हालांकि ये मिथक टूट ...
Karnataka Poll Results 2023: निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सिद्धरमैया (75) को 1,19,816 वोट जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी और प्रभावशाली लिंगायत नेता वी. सोमन्ना को 73,653 वोट मिले। ...
Karnataka Election Result: कर्नाटक में कांग्रेस ने दमदार जीत हासिल की है। इस जीत के बीच सुनील कानुगोलू के नाम की भी चर्चा होने लगी है। जानिए इनके बारे में... ...
UP Nikay Chunav: भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) ने रामपुर की स्वार सीट और मिर्जापुर की छानबे सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार को चुनाव हार दिया है. ...
कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है। अब तक ये साफ हो गया है दक्षिण का द्वार कहे जाने वाले इस राज्य में कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी की बसवराज बोम्मई सरकार के 12 मंत्री चुनाव हार चुके हैं। ...