Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी ने हरियाणा की महिला किसानों के साथ मुलाकात के दौरान अपने बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवाह के विषय पर खुलकर चर्चा की है और उन्हें राहुल के लिए दुल्हलियां तलाशने का जिम्मा दिया। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर सीधा हमला करते हुए कहा कि जो लोग अपने स्वार्थ के लिए भाषा पर राजनीति करते हैं, अपनी 'नफरत की दुकान' चलाते हैं, उन्हें अब अपनी दुकान बंद करनी होगी।' ...
I.N.D.I.A: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार अगस्त के मध्य से महाराष्ट्र के दौरे पर निकलेंगे और उन नेताओं में से हैं जो अगले महीने अनुपलब्ध रहेंगे। ...
विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के दौरे पर है। मणिपुर में इन नेताओं ने कई राहत कैंपों का दौरा किया और पीड़ितों से बात की। ...
अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार, कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल, पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह ...
मणिपुर हिंसा में विदेशी एजेंसियों के हाथ की आशंका जताते हुए पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि इसमें वो लोग शामिल हो सकते हैं जो इस हिंसा से लाभान्वित होते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के उग्रवादी संगठनों को पहले भी चीन से मदद मिलती रही है। ...