वीडियो: मणिपुर के हालात का जायजा लेने गए 'I.N.D.I.A' गठबंधन के नेताओं ने क्या कहा? यहां देखिए
By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: July 29, 2023 09:16 PM2023-07-29T21:16:56+5:302023-07-29T21:23:12+5:30
विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के दौरे पर है। मणिपुर में इन नेताओं ने कई राहत कैंपों का दौरा किया और पीड़ितों से बात की।
इंफाल: मणिपुर के हालात का जायजा लेने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के दौरे पर है। मणिपुर में इन नेताओं ने कई राहत कैंपों का दौरा किया और पीड़ितों से बात की। राज्य के लोगों से मुलाकात के बाद नेताओं ने मीडिया से बात भी किया मौजूदा स्थिति पर अपनी राय रखी।
बिष्णुपुर जिले में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "मैं मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से अपील करना चाहता हूं और इन राहत शिविरों में रहने वाले लोगों से मिलना चाहता हूं। जमीनी स्तर पर स्थिति यह है कि आम लोगों को बहुत कुछ झेलना पड़ रहा है। हम सभी को उनके लिए काम करना होगा। मणिपुर के लोग चाहते हैं कि वे शांति से जिंदगी गुजारें। केंद्र और राज्य सरकार को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाना चाहिए... हज़ारों की संख्या में लोगों को अपने घर से दूर यहां रहना पड़ रहा है। मणिपुर के मुख्यमंत्री को सबके साथ मिलकर बात करना जरूरी है।"
#WATCH मणिपुर के लोग चाहते हैं कि वे शांति से जिंदगी गुजारें। केंद्र और राज्य सरकार को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाना चाहिए... हज़ारों की संख्या में लोगों को अपने घर से दूर यहां रहना पड़ रहा है। मणिपुर के मुख्यमंत्री को सबके साथ मिलकर बात करना जरूरी है। यहां लोगों को बहुत परेशानियों… pic.twitter.com/PVPPJnsYTK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2023
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "केंद्र सरकार कह रही है कि मणिपुर में शांति बहाल हो गई है तो लोग राहत शिविरों में क्यों रह रहे हैं? वे अपने घर वापस क्यों नहीं जा पा रहे हैं? अगर पीएम मोदी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मणिपुर का दौरा करने का फैसला करते हैं तो हम उनके साथ जाना चाहेंगे।"
#WATCH केंद्र सरकार कह रही है कि मणिपुर में शांति बहाल हो गई है तो लोग राहत शिविरों में क्यों रह रहे हैं? वे अपने घर वापस क्यों नहीं जा पा रहे हैं? अगर पीएम मोदी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मणिपुर का दौरा करने का फैसला करते हैं तो हम उनके साथ जाना चाहेंगे: कांग्रेस सांसद गौरव… pic.twitter.com/PAtiCV7dpv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2023
चुराचांदपुर जिले में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा, "लोग पीड़ित हैं और सोच रहे हैं कि हम घर कब जाएंगे। भारत सरकार को एक प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहिए था उन्होंने मना कर दिया इसलिए विपक्षी दलों के गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल यहां आया है।"
#WATCH लोग पीड़ित हैं और सोच रहे हैं कि हम घर कब जाएंगे। भारत सरकार को एक प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहिए था उन्होंने मना कर दिया इसलिए विपक्षी दलों के गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल यहां आया है: चुराचांदपुर ज़िले में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद टीएमसी सांसद सुष्मिता देव pic.twitter.com/1DWvDjGt1W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2023
विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के नेताओं के राज्य का दौरा करने पर मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने कहा, "26 राजनीतिक दलों के सांसदों का प्रतिनिधित्व करने वाली इस टीम का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। उन्हें राहत शिविरों का दौरा करना चाहिए और उन लोगों से मिलना चाहिए जो लगभग 3 महीने से अपने घरों से बाहर हैं। उन्हें सरकार को स्थिति के बारे में सूचित करना चाहिए ताकि जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल हो सके। हम मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की अपनी मांग के संबंध में सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे।"
#WATCH लगभग 26 राजनीतिक दलों के सांसदों का प्रतिनिधित्व करने वाली इस टीम का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। उन्हें राहत शिविरों का दौरा करना चाहिए और उन लोगों से मिलना चाहिए जो लगभग 3 महीने से अपने घरों से बाहर हैं। उन्हें सरकार को स्थिति के बारे में सूचित करना चाहिए… pic.twitter.com/sIjULNsl5f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2023