'राहुल के लिए दुल्हनियां तलाशें', सोनिया गांधी ने 10, जनपथ पर हरियाणा की महिला किसानों से कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: July 30, 2023 08:51 AM2023-07-30T08:51:48+5:302023-07-30T09:10:51+5:30

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी ने हरियाणा की महिला किसानों के साथ मुलाकात के दौरान अपने बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवाह के विषय पर खुलकर चर्चा की है और उन्हें राहुल के लिए दुल्हलियां तलाशने का जिम्मा दिया।

Sonia Gandhi asks farmer women of Haryana to find a bride for Rahul Gandhi | 'राहुल के लिए दुल्हनियां तलाशें', सोनिया गांधी ने 10, जनपथ पर हरियाणा की महिला किसानों से कहा

'राहुल के लिए दुल्हनियां तलाशें', सोनिया गांधी ने 10, जनपथ पर हरियाणा की महिला किसानों से कहा

Highlightsसोनिया गांधी ने हरियाणा की महिला किसानों के साथ मुलाकात के दौरान की राहुल की शादी पर चर्चासोनिया गांधी ने महिला किसानों से बातचीत के दौरान कहा कि आप कराओ राहुल गांधी की शादीउन्होंने कहा कि राहुल के लिए लड़की तलाशने की जिम्मेदारी अब आप पर है

नई दिल्ली:कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी ने खुलकर अपने बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवाह के विषय में चर्चा की है। जी हां, सोनिया गांधी ने सार्वजनिक रूप से पहली बार राहुल गांधी के विवाह को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

दरअसल सोनिया गांधी ने बीत शनिवार को 10, जनपथ पर हरियाणा की उन महिला किसानों के साथ बेटे राहुल गांधी के लिए दुल्हनियां तलाशने को कहा, जिनके बीच राहुल गांधी बीते 8 जुलाई को खेतों में ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आये थे। सोनीपत के मदीना गांव से सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची किसान महिलाओं का स्वागत करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि वो उनके बेटे राहुल के लिएअच्छी सी दुल्हन तलाशने का काम करें।

सोनिया गांधी द्वारा शनिवार को 10, जनपथ स्थित आवास पर किसान महिलाओं के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया था। इस दौरान सोनिया ने किसान महिलाओं से बातचीत में राहुल गांधी द्वारा हाल ही में हरियाणा की यात्रा के दौरान किए खेतों में किये गये काम के बारे में उनसे पूछा।

उसी दौरान सोनीपत जिले से पहुंची महिला किसानों में से एक ने सोनिया गांधी से कहा, "आप राहुल गांधी की जल्दी से शादी कराओ" जिसके जवाब में सोनिया गांधी ने उस महिला से कहा, "राहुल के लिए लड़की तलाशने की जिम्मेदारी आप पर है, पहले आप उसके लिए एक लड़की तो ढूंढिए।"

राहुल और प्रियंका के बुलावे पर दिल्ली पहुंची किसान महिलाएं अपने बीच राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी को पाकर बेहद खुश थीं और उन्हें घर से लाये देसी घी, मीठी लस्सी, घर का बना अचार भेंट किया। महिला किसानों के साथ इस मुलाकात का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने बेहद खुशी जताई।

वीडियो में गांधी परिवार को ग्रामीण महिलाओं के साथ हल्के-फुल्के पल साझा करते हुए और उन्हें दोपहर का भोजन देते हुए और पूछते हुए दिखाया गया है कि भोजन उनकी पसंद के अनुसार है या नहीं। राहुल गांधी को एक महिला खाना खिलाते और आने वाले बच्चों को चॉकलेट बांटते हुए दिख रही है।

मालूम हो कि बीते 8 जुलाई को राहुल गांधी अचानक हरियाणा के सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने किसानों से बातचीत की थी और उनके साथ समय बिताया था। उस दौरान राहुल गांधी ने महिला किसानों के साथ मिलकर खेतों में चल रही धान की बुआई में भी हिस्सा लिया था और ट्रैक्टर भी चलाया था। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने उस यात्रा में खेतों में काम करने वाली महिला मजदूरों द्वारा घर से लाया गया खाना भी खाया था।

उसी दौरान राहुल गांधी ने उनसे दिल्ली आने का वादा लिया था क्योंकि बातचीत के दौरान उन महिलाओं ने बताया कि वो कभी दिल्ली नहीं गई हैं। जिसके बाद राहुल गांधी ने सभी को "दिल्ली दर्शन" के लिए आमंत्रित किया था। उस वक्त में राहुल गांधी ने किसान महिलाओं से अपनी बहन प्रियंका गांधी से भी बात कराई, जिन्होंने इच्छा जताई कि सभी महिला किसान उनके दिल्ली स्थित आवास पर भोजन पर आयें।

Web Title: Sonia Gandhi asks farmer women of Haryana to find a bride for Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे