Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा था कि ओवैसी शेरवानी के नीचे आरएसएस की निकर पहनते हैं। कांग्रेस का आरोप है कि ओवैसी तेलंगाना में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए भाजपा की मदद ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा में कहा कि प्रदेश में भाजपा की आंधी है और इस आंधी में कांग्रेस पार्टी उखड़ जाएगी। ...
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा कि यहां तो बिल्कुल साफ है कि भ्रष्टाचार करो, पैसा कमाओ और 'भूपे' करो। ...
राहुल गांधी अपने भोपाल के दो दिनों के दौरे के दौरान चार विधानसभा सीटों को साध गए हैं। दरअसल एमपी विधानसभा चुनाव में जीत का डंका बजाने के लिए कांग्रेस हर वो प्रयास कर रही है, जिससे मतदाताओं को लुभाया जा सके। ...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि अगर सबसे बड़े झूठे की तलाश होगी तो पीएम मोदी का नाम आएगा। ...
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के बैतूल में चुनावी प्रचार करते हुए कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने उसके झूठे वादे काम नहीं करेंगे। ...