Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Karnataka BJP: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि विधायकों ने किसी बैठक में भाग नहीं लिया, बल्कि उनके निमंत्रण पर बुधवार रात को केवल रात्रिभोज में भाग लिया। ...
मध्य प्रदेश में नई सरकार के आदेश पर सियासी बवाल मच गया राज्य सरकार ने प्रदेश की मोहन सरकार ने सनातन की राह पर सबसे पहले सबसे बड़ा फैसला लेते हुए धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने पर रोक और खुले में मांस मछली बेचने को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किय ...
मध्य प्रदेश में सत्ता की बागडोर संभालते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फैसला लेना शुरू कर दिया है अपनी पहली कैबिनेट में मोहन यादव ने कई बड़े फैसले लिए प्रदेश में अब बिना लाइसेंस के खुले में अवैध रूप से मांस और मछली बेचना प्रतिबंधित होगा । ...
पांच राज्यों के हुए ताजे चुनाव के नतीजे कई मिथकों और पूर्वानुमानों को ध्वस्त करने वाले सिद्ध हुए हैं। उनसे भी ज्यादा चौंकाने वाले तौर-तरीके राज्यों के मुख्यमंत्रियों के चयन में उभरे हैं। ...