Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पुलिस को आदेश दिया है कि वो गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। ...
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि आज असम के गुवाहाटी में प्रवेश कर रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) को पहले रोका गया और फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया। ...
अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद कांग्रेस नेता शशि थरुर ने ट्वीट अपनी बात रखी। आज देश भर में इस खास दिवस पर देशवासी दीपावली की तरह इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज ही अयोध्या में राम लला की मूर्ति भी स्थापित हो गई है। ...
1897 में आज ही के दिन कटक में धर्मपरायण माता प्रभावती देवी और वकील पिता जानकीनाथ बोस के पुत्र के रूप में जन्मे सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व व कृतित्व में बचपन से ही वीरता व बुद्धिमत्ता का मणिकांचन संयोग था। ...
श्री श्री शंकर देव सत्र मंदिर में जाने की अनुमति नहीं मिलने के बाद राहुल गांधी भी बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर बरसे। राहुल गांधी ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी तय करेंगे कि मंदिर में कौन जाएगा। ...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नए दांव को लेकर चर्चा सभी तरफ है। जो बातें हवाओं में हैं, उनका न कोई खंडन कर रहा है और न सच कहने के लिए कोई तैयार है। ...