Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने कहा कि आज ये दिल्ली में हो रहा है, कल ये कर्नाटक में भी हो सकता है। इसलिए हम केंद्र सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ हैं। ...
भाजपा विरोधी दलों के बन रहे नए गुट का नाम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) से बदलकर कुछ और रखा जा सकता है। इसकी चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी। ...
कर्नाटक के बेंगलुरु में आज से आयोजित विपक्षी दलों की बैठक के बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आ रही है कि बगावत की मार झेल रहे एनसीपी चीफ शरद पवार भी इस बैठक में शिकरत करेंगे लेकिन वो पहले दिन की बजाय दूसरे दिन बेंगलुरु पहुंचेंगे। ...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेंगलुरु में 17 जुलाई से हो रही विपक्षी दलों की बैठक को साल 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर मील का पत्थर बताया। ...
सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल फेरबदल तीन से चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसमें दो मंत्री राजद कोटे के होंगे, जबकि एक या दो मंत्री कांग्रेस के कोटे से बनाए जाएंगे। ...
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी प्रमुख राजनीतिक समिति की बैठक के बाद और दिल्ली की नौकरशाही पर नियंत्रण वापस लेने वाले विवादास्पद केंद्रीय आदेश के खिलाफ आप के अभियान के समर्थन में कांग्रेस के सामने आने के कुछ घंटों बाद आज बेंगलुरु में अपनी उपस्थिति की पुष ...