Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) रिपोर्ट को लेकर केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को दिल्ली से रवानगी कर सकते हैं। इससे पहले वो जम्मू-कश्मीर तक गये थे लेकिन उस दौरान वो लद्दाख नहीं गये थे। ...
प्रवर्तन निदेशालय के प्रतिनिधि ने रॉबर्ट वाड्रा द्वारा जमानत शर्तों के उल्लंघन के उदाहरणों का खुलासा करते हुए एक अतिरिक्त हलफनामा प्रस्तुत करने के अपने इरादे पर प्रकाश डाला। ...
बैठक के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और नेताओं से सातों सीटों पर जनता के बीच निकलने के लिए कहा गया है। उनके इस बयान को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया दी गई। ...
असम में नए परिसीमन पर असम से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आपत्ति जताई है और कहा है कि जानबूझकर कांग्रेस के मजबूत आधार वाली सीटों को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। ...
कांग्रेस पार्टी ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम आधिकारिक तौर पर बदले जाने और उसे प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी किए जाने पर कड़ा एतराज जताया है। ...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर में करीब 12.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। दिल्ली आकर वो विपक्षी नेताओं से मिलेंगे और अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक पर जाएंगे। ...