Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
पीएम पद की दावेदारी पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो एक राज्य स्तर पर अपनी पार्टी का संचालन कर रहे हैं। हमारा दायरा राज्य में सीमित है। हमारी कोई बड़ी राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। ...
कांग्रेस नेता के बयानों की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि आप विपक्ष के 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा है। संदीप दीक्षित दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। ...
घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा है कि'एक तरफ बिहार के शिक्षा मंत्री राम चरित मानस पर चर्चा कर रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश बाबू प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमर ...
Himachal Tragedy Floods: ‘बिहारी वास्तुकार’ संबंधी अपनी कथित टिप्पणी के बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा को राजनीति बंद कर देनी चाहिए। ...
राहुल गांधी ने एक सब्जी विक्रेता के साथ अपनी मुलाकात का वीडियो साझा किया, जो बढ़ती कीमतों के कारण मंडी से सब्जियां खरीदने में विफल रहने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ...
Amethi Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य के अमेठी लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे। ...
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस एमपी अध्यक्ष कमल नाथ और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर का अनावरण किया, जिसमें लिखा था, "घोटाला ही घोटाला; घोटाला सेठ, 50% कमीशन दर" ...