Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
पेरिस में पीओ विश्वविद्यालय में, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है और उनके कार्यों में "कुछ भी हिंदू नहीं" है। ...
खड़गे ने कहा कि इन सब के बीच, मोदी जी सच्चाई पर पर्दा डालने की पुरजोर कोशिश कर रहें हैं। पर जनता मोदी सरकार के ध्यान भटकाने वाले मुद्दों के बजाय सच सुनना और देखना चाहती है। ...
अपनी वियतनाम यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात के दौरान 'मानवाधिकारों का सम्मान' और 'स्वतंत्र प्रेस' का मुद्दा उठाया था। ...
Chhattisgarh Assembly Elections 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए समितियों के गठन को मंजूरी दे दी। ...
बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। अंतिम फैसला लेने से पहले बीजेपी हर पहलु पर विचार करेगी। ...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जी20 शेरपा अमिताभ कांत और विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा को अपनाकर एक प्रभावशाली उपलब्धि हासिल की है। ...