Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Nuh violence case: हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई को हुई हिंसा के संबंध में कांग्रेस विधायक मम्मन खान की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद राज्य सरकार ने दो दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट और बड़ी संख्या में एसएमएस भेजने की सेवा को निलंबित करने का शुक्रवार को ...
हरियाणा के नूंह में बीते 31 जुलाई को दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक हिंसा को कथिततौर पर भड़काने के आरोप में कांग्रेस विधायक मम्मन खान गिरफ्तार किया गया है। ...
अनुराग ठाकुर ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करते हुए कांग्रेस के नेतृत्व वाली अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला किया और कहा कि अगर चुनाव बाद राजस्थान में भाजपा की सरकार बनती है तो वह यहां पर "राम राज्य" स्थापित करेगी। ...
इंडिया गठबंधन के कई सदस्य दलों द्वारा साझा की गई सूची में रिपब्लिक नेटवर्क के अर्नब गोस्वामी, आजतक के सुधीर चौधरी, न्यूज18 हिंदी के अमीश देवगन, टाइम्सनाउ की नविका कुमार, इंडियाटुडे ग्रुप के गौरव सावंत सहित 14 समाचार एंकरों के नाम शामिल हैं। ...
Parliament Special Session: कांग्रेस और भाजपा ने 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र के लिए अपने राज्यसभा सदस्यों को सदन में मौजूद रहने को लेकर व्हिप जारी किया है। ...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी पर बाढ़ की आपदा झेल रहे हिमाचल प्रदेश में सियासत करने का आरोप लगाया है। ...