Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयकर अधिकारियों द्वारा बीते 13 अक्टूबर को एक ठेकेदार के घर से 42 करोड़ रुपये जब्त किए जाने के बाद से विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी सत्तासीन कांग्रेस पर हमलावर है। ...
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो प्रमुख हस्तियों का अपने खेमे में स्वागत किया है। ...
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपना राजनीतिक प्रचार करने के लिए सेना के इस्तेमाल का ‘ओछा प्रयास’ कर रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक खबर का हवाला दिया जिसमें दावा किया गया है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं को जनता के बीच ले जाने के लिए सैन ...
Telangana Assembly Elections 2023: बीआरएस की विधान परिषद सदस्य और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी के. कविता ने मंगलवार को कहा कि देश में अपनी तरह की पहली योजना 'रायतु बंधु' की सराहना संयुक्त राष्ट्र ने भी की है। ...
Madhya Pradesh Election 2023: पूर्व CM और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश का हर परिवार खुशहाल हो इसलिए इस बार हमारा नारा है- कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी राज्य मिजोरम की अपनी यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत स्कूटी की सवारी से की। राहुल गांधी स्कूटी से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। ...
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। कांग्रेस द्वारा बीते रविवार को 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किये जाने के बाद नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। ...