Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मध्य प्रदेश को सुशासन व विकास की निरंतरता चाहिए, इसलिए मध्य प्रदेश कह रहा है कि भाजपा है तो भरोसा, विकास और बेहतर भविष्य है। एमपी के मन में मोदी है, मोदी के मन में एमपी है। ...
कुमारस्वामी की प्रतिक्रिया कांग्रेस के दावों के बीच आई है कि उनकी पार्टी के कई विधायक कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं। पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आपके पास अपने ही विधायकों को विकास कार्य कराने के लिए पैसे नहीं हैं तो आ ...
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर भाजपा ने 15 नामों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में हनुमानगढ़ से लेकर कोटा उत्तर के उम्मीदवारों के नाम शामिल है। ...
पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस का ना तो अपना कोई भविष्य है और ना ही उसके पास एमपी के युवाओं के भविष्य के लिए कोई रोडमैप है। कांग्रेस के नेता आज भी दादा-दादी, नाना-नानी ने क्या किया, इस पर वोट मांगते हैं।" ...
कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची घोषित कर दी है। बाकी 22 सीटों के लिए नामों की घोषणा जल्द होने की संभावना है। ...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा फोन किए जाने की खबर है। दरअसल, 2 नवंबर को नीतीश कुमार ने पटना में हुई भाकपा की रैली में कहा था कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया एलाइंस पर का ...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए दिन सुबह-सुबह मुख्यमंत्री आवास से निकलकर सचिवालय पहुंचते हैं। वहां विभागीय पदाधिकारियों से बातचीत कर उनका फीडबैक लेते हैं। लेकिन आज शनिवार था, लिहाजा सचिवालय में छुट्टी का दिन है। ...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, " कांग्रेस कार्यकर्ताओं में डर पैदा करने के लिए ED, CBI और IT रेड कर रही है। PM मोदी और BJP के लोग चाहते हैं कि कांग्रेस डर जाए और उनके कार्यकर्ता घर बैठ जाएं। लेकिन कितने भी मोदी और शाह आ जाएं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीत ...