Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था और उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी छाप छोड़ी और 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या तक तीसरी प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। ...
पटना: बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार की नकारात्मक छवि पेश किए जाने को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने अब अपनी इस चिंता को लेकर देश के अन्य राज्यों के लोगों से खास अपील की है। ...
Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान के साथ ही विधानसभा के चुनाव पूरे हो गए। मतदान के बीच मध्यप्रदेश में छतरपुर के कलेक्टर की छोटी सी लगनेवाली बड़ी पहल ने मतदान को खास बना दिया। ...
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 पहले ही भाजपा को झटका लगा है। पार्टी की पूर्व सांसद और अदाकारा विजयशांति ने कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करते हुए कहा कि पूरे सूबे में कांग्रेस की 'आंधी' चल रही है, जिसमें सत्तारूढ़ बीआरएस का उड़ना तय है। ...