Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील करते हुए सत्ताधारी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। ...
बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर पलटवार किया, जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि पीएम मोदी 'अडानी की जय' बोल रहे हैं। दिलीप घोष ने कहा कि कांग्रेस को सीखना होगा 'भारत माता की जय' कहना, नहीं तो उनका पतन निश्चित है। ...
Rajasthan Assembly Election 2023: गोविंद सिंह डोटासरा ने उम्मीद जताई कि वह लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार के मुकाबले ज्यादा वोटों से चुनाव जीतेंगे। ...
कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर यूटी खादर ने कहा कि स्पीकर की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह एक संवैधानिक पद है और इसे धार्मिक या राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। ...
चुनाव आयोग के द्वारा जारी फाइनल आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 77.15 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है इसमें पुरुष मतदाताओं ने 78.21 फीसदी मत का इस्तेमाल किया है। वहीं 76.02 महिला मतदाताओं ने वोट डाला है। ...