Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
राम मंदिर समारोह में उपजे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस के लिए भगवान राम और अयोध्या आस्था का विषय है और भाजपा के लिए राजनीति का मुद्दा है। ...
राम मंदिर समारोह के विषय में पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने स्पष्ट किया है कि उनका अयोध्या न जाने का निर्णय रामलला की मूर्ति की स्थापना के दौरान स्थापित परंपराओं के विचलन में निहित है। ...
डीएमके सांसद टीआर बालू ने भाजपा पर बेहद कड़ा प्रहार करते हुए अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह को एक "राजनीतिक कार्यक्रम" करार दिया है। ...
कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कोझिकोड में केरल साहित्य महोत्सव (केएलएफ) में बोलते हुए कहा, मुझे अब भी उम्मीद है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। ...
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में पूरे जोश में नजर आएं।अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बड़ी बात कहते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने विपक्षी दलों के साथ ही कांग्रेस नेताओं को निशाने पर लिया। श्री राम मंदिर क ...
मणिपुर हिंसा को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, ''मैं 2004 से राजनीति में हूं और पहली बार मैंने भारत में एक ऐसी जगह का दौरा किया जहां शासन का पूरा बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है।'' ...
पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए। यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। ...
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हाल में संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए देवड़ा ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दावा जताए जाने पर असहमति जतायी थी। ...