Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के छह अयोग्य विधायक और इस्तीफा दे चुके तीन निर्दलीयों विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। ...
कांग्रेस टिकट सूची में, 26 वर्षीय उम्मीदवार सबसे कम उम्र के उम्मीदवार हैं। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, “मेरे 40 साल के लंबे राजनीतिक करियर में, यह पहली बार है कि मैं आगामी लोकसभा चुनावों के लिए इतने सारे नए चेहरे, युवा और महिला दावेदार देख रहा ...
Himachal Pradesh Congress-Bjp: हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के छह पूर्व विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। ...
Himachal Pradesh political crisis: कांग्रेस के छह विधायकों की अयोग्यता के बाद अब 62 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 39 से कम होकर 33 रह गयी है। ...
Sanjay Nirupam On Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में ईडी की कस्टडी में हैं। ईडी उनसे छह दिनों तक लगातार शराब घोटाला से संबंधित सवाल पूछेगी। ...
राजद के द्वारा गुपचुप तरीके से टिकट बांटे जाने की खबर पाकर दिल्ली से दौड़े आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को लालू यादव ने ज्यादा भाव भी नही दिया। ...
भोपाल: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सीएम की गिरफ्तारी की कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कड़ी निंदा की है। ...