लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

बीएस येदियुरप्पा

Bs-yeddyurappa, Latest Marathi News

Read more

भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद येदियुरप्पा कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। सरकारी लिपिक से हार्डवेयर स्टोर के मालिक और चार बार के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनीति की कठिर डगर को नापा है। दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनाने के मुख्य कर्ता-धर्ता येदियुरप्पा को प्रथमदृष्ट्या उम्र के कारण शीर्ष पद से हटना पड़ा। येदियुरप्पा नवंबर 2007 में पहले कार्यकाल में सात दिनों तक मुख्यमंत्री रहे, मई 2008 से तीन वर्ष दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने, मई 2018 में तीन दिनों के लिए वह मुख्यमंत्री बने और फिर 26 जुलाई 2019 से दो वर्षों तक मुख्यमंत्री का उनका चौथा कार्यकाल रहा। आरएसएस के स्वयंसेवक रहे बूकनकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को मांड्या जिले के के. आर. पेट तालुका के बूकनकेरे में हुआ था। अपने अनुयायियों में ‘‘राजा हुली’’ के नाम से विख्यात येदियुरप्पा महज 15 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए और जनसंघ के साथ शिवमोगा जिले में गृह नगर शिकारीपुरा से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। 

भारत : कर्नाटक: येदियुरप्पा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा-जेडीएस के गठबंधन की बात को नकारा

भारत : कुछ भी हो सकता है: कुमारस्वामी ने 2024 चुनाव के लिए बीजेपी-जेडीएस गठबंधन की ओर किया इशारा!

भारत : कर्नाटक में आज से शुरू हो रहा है विधानसभा सत्र, भाजपा बिना विधायक दल का नेता चुने सत्र में लेगी हिस्सा

भारत : कर्नाटक में हार के बाद भाजपा में हाहाकार!, 11 लोगों को नोटिस जारी, पार्टी विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लिया, देखें नेताओं की लिस्ट

भारत : कर्नाटक: सीएम सिद्धारमैया ने बीएस येदियुरप्पा पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा को एक राजनीतिक हथकंडा है

भारत : कर्नाटकः पूर्व मंत्री सोमन्ना ने कहा- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहता हूं, नलिन कुमार कटील बोले- इस्तीफे की खबर बकवास

भारत : कर्नाटक विधानसभा चुनाव: बसवराज बोम्मई ने ली बीजेपी की हार की जिम्मेदारी, कहा- फिर से पार्टी को मजबूत करेंगे

भारत : कर्नाटक विधानसभा चुनाव: बीएस येदियुरप्पा बोले- बीजेपी के लिए जीत और हार कोई नई बात नहीं, फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करता हूं

भारत : पीएम मोदी पर जगदीश शेट्टर का सीधा हमला, बोले- मोदी चार बार के सीएम, दो बार के पीएम हैं, क्या 2024 के बाद राजनीति छोड़ देंगे?

भारत : हरीश गुप्ता का ब्लॉग: कर्नाटक के लिए भाजपा ने बदली 75 साल में सेवानिवृत्ति की नीति! अगर हार गए तो क्या होगा...