भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह वर्तमान में यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने पहली बार 1991 में लोकसभा चुनाव लड़ा था और तब उन्होंने गोंडा निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला चुनाव जीता। उनकी पत्नी भी यूपी से सांसद रह चुकी हैं। बृज भूषण शरण सिंह की छवि एक बाहुबली नेता के तौर पर रही है और छात्र जीवन से वह राजनीति से जुड़े रहे हैं। वह अभी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के भी अध्यक्ष हैं। हालांकि इस पद पर रहते हुए वह विवादों में हैं। कुछ पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कई शीर्ष पहलवान उन्हें इस पद से हटाने और उन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। Read More
अपने पत्र में स्वाति मालीवाल ने यह भी मांग की कि दिल्ली पुलिस आयुक्त हिरासत में लिए गए पहलवानों को तुरंत रिहा किया जाए और ओलंपिक स्तर के एथलीटों के साथ मारपीट करने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ...
जंतर मंतर के बाहर पुलिस की कई बसे खड़ी की गई थीं। बैरिकेडिंग सड़कों को घेर दिया गया था। लेकिन पहलवान नई संसद की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे नई संसद के सामने महिला महापंचायत करना चाहते हैं। ...
बता दें कि प्रदर्शनकारी पहलवानों द्वारा बुलाए गए महिला महापंचायत में हिस्सा लेने आर रहे पंजाब किसान मजदूर कमेटी के सदस्यों को पुलिस ने अंबाला बार्डर पर ही रोक दिया है। ...
यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों को लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की चुनौती दी थी। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि वह सच्चाई सामने लाने के लिए अपना नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं, बशर्ते पहलवान विनेश फोग ...