भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
72 सदस्यीय मंत्रिमंडल में साथी दलों के 11 मंत्रियों का होना ऐसी संख्या नहीं है जिसे लेकर इस आरोप को स्वीकार कर लिया जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर साथी दलों का बहुत ज्यादा दबाव था. ...
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स मीडिया को बताया, "राष्ट्रपति श्री भर्तृहरि महताब, सदस्य, लोकसभा को संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करते हैं, ताकि वे अध्यक्ष के चुनाव तक अध्यक्ष के कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।" ...
Maharashtra Legislative Council Elections: नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) के संदीप गुल्वे, निर्दलीय विवेक कोल्हे और शिवसेना के किशोर दर्दे समेत 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ...
PM Modi Jammu and Kashmir Visit Live Updates: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को श्रीनगर पहुंचेंगे। ...
संसदीय चुनाव में भाजपा को अपेक्षित नतीजे मिले। पहले चार सांसद थे, अब आठ सांसद हैं। केन्द्र सरकार ने अश्विनी चौबे को राज्यपाल बनाकर भेजने का फैसला किया है। ...
Kiran-Shruti Choudhry join bjp: हरियाणा में कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने पार्टी छोड़ दी और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। ...