भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि दिलीप घोष की यात्रा पार्टी का समर्थन नहीं है। उन्होंने कहा, "हमने उद्घाटन में भाग नहीं लेने का फैसला किया था। वह (श्री घोष) अपनी क्षमता से गए हैं।" ...
Maharashtra Government Report Card: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘एक्स’ पर कहा कि 18 अन्य विभागों ने 100-दिवसीय अवधि में अपने लक्ष्यों का 80 प्रतिशत से अधिक हासिल किया है। ...
Caste Census: भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि यह निर्णय उनके प्रतिद्वंद्वियों से एक ऐसा मुद्दा छीन लेगा, जिसमें चुनावी तौर पर प्रभाव डालने की क्षमता है। ...
Hyderabad MLC Election: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार मिर्जा रियाज उल हसन एफेंडी शुक्रवार को तेलंगाना विधान परिषद के हैदराबाद स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जीत गए। ...
Delhi Mayor Election: एमसीडी में फिलहाल 238 पार्षद हैं और 11 सीट दिल्ली विधानसभा और एक सीट लोकसभा के लिए पार्षदों के निर्वाचित होने के कारण खाली हुई हैं। ...