भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
कर्नाटक में डीके शिवकुमार ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए उनके खिलाफ और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ 'शत्रु भैरवी यज्ञ' नामक काला जादू अनुष्ठान कराया जा रहा है। ...
Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: छठे चरण तक दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में लगभग 64 प्रतिशत पंजीकृत मतदाताओं के भाग लेने के साथ, सभी की निगाहें परिणाम वाले दिन पर होंगी। ...
Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जून को एक बार फिर जेल जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 21 दिनों की अंतरिम जमानत की अवधि अब समाप्त हो रही है। ...
Lok Sabha Elections 2024: हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार माधवी लता ने अपने हालिया भाषण में एआईएमआईएम पार्टी के नेता असदुद्दीन ओवैसी की कड़ी आलोचना की। ...
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भले ही उन्हें पाकिस्तानी, खालिस्तानी और अमेरिकी एजेंट कहा जाता हो लेकिन वो दो पड़ोसी देशों भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के बारे में बात करना बंद नहीं करेंगे। ...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बार-बार चुनाव देश के लिए अच्छा नहीं हैं और भाजपा अगले पांच वर्षों में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" प्रणाली को लागू करने का प्रयास करेगी। ...