भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "जिस दिन इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाने का फैसला किया, उस दिन सोनिया गांधी प्रधानमंत्री आवास में मौजूद थीं। आज, वह अपने बेटे (राहुल गांधी) के साथ संविधान की प्रति पकड़े हुए हैं। यह कांग्रेस का असली चेहरा है।" ...
OM BIRLA Parliament Session 2024 Live Updates: कांग्रेस ने ओम बिरला के सामने भाजपा से आए प्रहलाद गुंजल को खड़ा किया था। 41 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराकर कोटा लोकसभा सीट फिर जीत ली। ...
Parliament Session 2024 Live Updates: ओम बिरला ने दोबारा लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उम्मीदवार बनाये जाने की खबरों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। ...
सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्ष के बीच मंगलवार को आम सहमति बनने के बाद भाजपा सांसद ओम बिरला को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए लोकसभा अध्यक्ष के रूप में फिर से नामांकन दाखिल किया। ...
Parliament session: लोकसभा स्पीकर के नामांकन से पहले कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमारा समर्थन एनडीए के स्पीकर उम्मीदार को होगा। लेकिन, विपक्ष को डिप्टी स्पीकर का पद चाहिए। ...