निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
UP Assembly elections:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा गठबंधन की सरकार बनने पर गरीबों के लिए समाजवादी कैंटीन तथा किराना स्टोर खोला जाएगा और कैंटीन में दस रुपये में समाजवादी थाली मिलेगी। ...
चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए श्री चमकौर साहिब से नामांकन दाखिल किया। जाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।नामांकन पत्र दाखिल करने से पह ...
UP Election 2022: सपा ने अखिलेश यादव को मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। सपा प्रमुख पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ...
केशव मौर्य ने मतदाताओं से कहा कि इस बात का भ्रम तोड़ना होगा कि मैनपुरी मुलायम परिवार का गढ़ है। बता दीजिए उन्हें (समाजवादी पार्टी) यह उनका नहीं भाजपा का मजबूत किला है। ...