Punjab Election 2022: कांग्रेस बागी विधायक अदिति सिंह के पति अंगद सैनी को टिकट नहीं, नवांशहर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा

By भाषा | Published: January 31, 2022 08:07 PM2022-01-31T20:07:08+5:302022-01-31T21:50:09+5:30

Punjab Election 2022: कांग्रेस ने 20 फरवरी को होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए सभी 117 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Punjab Election 2022 Nawanshahr seat Congress rebel MLA Aditi Singh husband Angad Saini not ticket filed nomination independent candidate | Punjab Election 2022: कांग्रेस बागी विधायक अदिति सिंह के पति अंगद सैनी को टिकट नहीं, नवांशहर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने की कथित तौर पर चुनौती दी थी।

Highlightsअदिति सिंह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से विधायक हैं।सतबीर सिंह सैनी बालिचिकी को नवांशहर से अपना उम्मीदवार बनाया है।पूर्व सांसद पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल को चुनाव मैदान में उतारा है।

Punjab Election 2022: नवांशहर के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का टिकट नहीं मिलने के बाद सोमवार को इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उनकी विधायक पत्नी अदिति सिंह भाजपा में शामिल हो गयी थीं।

सैनी की पत्नी अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में रायबरेली से कांग्रेस की विधायक थीं और उन्होंने हाल ही में वहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने की कथित तौर पर चुनौती दी थी। कांग्रेस ने नवांशहर से अंगद की जगह सतबीर सिंह सैनी को मैदान में उतारा है।

सैनी ने सोमवार को यहां अपने समर्थकों की एक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान ने "एकतरफा फैसला" किया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी का फैसला उनके प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि उनकी पत्नी से संबंधित मुद्दों पर आधारित था। सैनी ने दावा किया कि दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व ने उनसे उनकी पत्नी के खिलाफ एक बयान जारी करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया क्योंकि वह अपनी पत्नी ही नहीं, किसी भी महिला को बदनाम नहीं कर सकते और उन्हें पार्टी का टिकट नहीं दिया गया।

सैनी ने निर्वाचन क्षेत्र में उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने कोविड अवधि के दौरान दो साल तक विधायक के रूप में अपने वेतन का दावा भी नहीं किया, ताकि अन्य विधायकों के लिए यह एक उदाहरण बन सके। उन्होंने कहा कि बागी बनकर चुनाव लड़ने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, "शायद, चुनाव जीतने के बाद मुझे एक अहम भूमिका निभानी है क्योंकि इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है।" 

Web Title: Punjab Election 2022 Nawanshahr seat Congress rebel MLA Aditi Singh husband Angad Saini not ticket filed nomination independent candidate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे